फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिग्नल प्वाइंट में आई खराबी, प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना की गईं ट्रेनें

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर रविवार शाम को एकाएक सिग्नल प्वाइंट खराब होने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस पर सभी ट्रेनों काे प्लेटफार्म नंबर तीन से संचालित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


वैशाली, गोरखधाम, सप्तक्रांति, बाघ एक्सप्रेस व अवध एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय तीन से संचालित किए जाने के कारण इनके ठहराव का समय बढ़ाना पड़ा। यात्रियों की ट्रेन छूटने न पाए इसलिए लगातर अनाउंसमेंट किया जाता रहा। सिग्नल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सिग्नल ठीक करने में जुटे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सिग्नल प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय तीन से रवाना किया जा रहा है। बताया कि काम चल रहा है, रात 10:00 बजे तक सिग्नल ठीक होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें