फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

Mon, 23 Sep 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं होगी। सोमवार को जिला प्रशासन ने हुड़दंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। अब खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्धारित समय से शराब व बीयर की दुकानें बंद कराने और ओवररेटिंग को लेकर लगाम लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि लापरवाही बरतने वाले आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में शराब की दुकानों के बाहर देर रात तक जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में मारपीट और हुड़दंग की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया से कहा कि शराब की दुकानों के बाहर किसी तरह की जमावड़ा मिला तो संबंधित के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिला आबकारी अधिकारी स्तर से अभियान चलाकर व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कराई जाए। सार्वजनिक स्थल, बाजार, कस्बे को सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी इंतजाम किया जाएं।
डीएम ने कहा कि पिछले दिनों से हाईवे से लेकर दुकानों के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में निर्धारित समय सीमा तक ही शराब की दुकानें खुलें। दुकानें बंद होने के समय का कड़ाई से पालन कराया जाए। ओवररेटिंग (अधिक कीमत पर शराब बेचना) पर सख्त नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें