फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यापारी का चेहरा ढका, हाथ बांधकर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज के कोल्हमपुर इलाके के मैनपुर दुबौली गांव में शनिवार की रात कपड़ा व्यापारी अनूप दूबे के घर चोरी का मामला आया है। आरोप है कि चोरों ने चादर से व्यापारी का चेहरा ढककर मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों हाथ भी बांध दिए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुर दुबौली निवासी अनूप दूबे ने बताया कि कोल्हमपुर इमाम बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। पत्नी व बच्चे अयोध्या में रहते हैं। उनकी बुजुर्ग मां भी बच्चों के पास गईं हुईं थी। शनिवार को वह घर पर अकेले थे। रात करीब 11 बजे बिजली आने के बाद कुंडी लगाकर सोने चले गए। चोरों ने दरवाजों में पैर मारा, जिससे उनकी नींद टूट गई। चोरों को पहचानने की कोशिश करने लगे की तो ओढ़ने के लिए रखे चादर से उनका चेहरा ढक दिया। आंख व मुंह को दबाए रखा। विरोध किया तो उनके दोनों हाथ भी चादर से बांध दिए। घर की लाइट बंद कर दी। इसके बाद कमरे में रखे बॉक्स के ताले तोड़ दिए। नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं। पीड़ित के मुताबिक, चोरों की संख्या करीब चार थी। 50 हजार रुपये की नकदी, पायल, झाला आदि सामान चोरी होने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
नकदी व ढाई लाख के गहने उड़ाए

परसपुर। हरदिहा सपौर पूरे रग्घूवैश्य पुरवा निवासी मंगल दत्त गौतम के घर शनिवार की रात चोर घुस आए। इसके बाद नकदी व सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे उठे तो घर के बाहर व कुछ दूरी पर धाने के खेत में संदूक खुली हुई थी। वहीं, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान घर में रखी 12 हजार रुपये की नकदी व अन्य जेवरात चोरी होने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है।
विज्ञापन

छत के रास्ते से घर में घुसे चोर, नकदी व जेवर लेकर फरार
नवाबगंज/मछली बाजार। जिले के नवाबगंज के अशोकपुर निवासी राम सागर ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोर उसके घर के पीछे से छत से घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर सोने की झुमकी, मटरमाला, नथुनी, चांदी का पाजेब, करधन उठा ले गए। रविवार की सुबह चोरी के घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की जांच की जा रही है। वहीं, मछलीबाजार संवाद के अनुसार, अमवा माफी निवासी राम स्वरूप तिवारी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि तड़के वहां से लौटे तो दरवाजे का कुंडा खुला हुआ था। वहीं, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान नकदी व सामान पार कर ले गए। मछली बाजार चौकी प्रभारी साहेब कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें