कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े
- फोटो : Demo Pic
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव के मजरा माझा राठ में कच्ची सड़क पर गड्ढे में भरे पानी में शनिवार को सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने युवक की मौत अधिक शराब पीने के कारण होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फैजाबाद जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार का रहने वाला अशोक गुप्ता (35) शुक्रवार को किसी काम से नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव के मजरा माझा राठ आया था।
शनिवार की सुबह उसका शव गांव की कच्ची सड़क के बीच गड्ढे में भरे पानी में पड़ा मिला। मामले की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।