फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Tue, 21 Jul 2015 10:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र में ब्रम्हचारी पुरवा के पास पुलिया पर मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पाया गया। बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के मजरा बल्लापुरवा निवासी छोटेलाल का बेटा शिवसरन (35) सोमवार देर शाम अपने घर से ब्रम्हचारी पुरवा जाने के लिए कहकर निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ब्रम्हचारी पुरवा के समीप गुलहरिया नाला की पुलिया पर संदिग्ध हालात में उसका शव पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवधेशराज सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें