फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फेफड़े में संक्रमण से हुई थी युवक की मौत

Wed, 07 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर के ग्राम पंचायत पूरे हाड़ा के मजरा मुसद्दी पुरवा निवासी छोटकऊ वर्मा की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फेफड़े में संक्रमण (इंफेक्शन) के चलते हुई थी।
विज्ञापन

छोटकऊ वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में वह पंजाब में रहता था। हाल ही में वह लौटकर अपने ससुराल कोतवाली देहात थाना के उदईपुर घुच्चुपुर में रहने आया था। वहां उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे पिकअप वाहन में लादकर उसके गांव मुसद्दी पुरवा ले आए और दरवाजे पर खाट पर लिटाकर छोड़ दिया। इसके बाद मृतक के भाई विजय वर्मा ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की मदद से शव को सीएचसी मुजेहना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती दौर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फेफड़े में इंफेक्शन से हुई पाई गई। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें