फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1100 मरीज

Wed, 07 Jan 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बदलते मौसम के बीच बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1100 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक मरीज मौसम जनित बीमारियों के शामिल रहे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम का कहना है कि बच्चों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनाने, हल्की गर्म दवा या आयुर्वेदिक उपाय, और पर्याप्त पानी पिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाहर खेलने के दौरान ठंडी हवा में लंबे समय तक रहना नुकसानदेह हो सकता है। कहा कि यदि बच्चे को बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही हाथ धोने और साफ-सफाई का ध्यान रखने से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें