फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की मौत

Wed, 01 Jul 2015 11:11 PM IST
कटरा बाजार (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी श्रीराम ने 30 जूून को थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री रेखा को उसके ससुराली जनों ने दहेज को लेकर केरोसिन छिड़क का जला दिया है। लेकिन पुलिस ने तहरीर न लेकर यह कह कर लौटा दिया कि पहले जाओ बेटी का इलाज कराओ।
विज्ञापन


पुलिस ने कोई मामला न तो दर्ज किया न ही कोई जांच पड़ताल की जरूरत समझी। वहीं विवाहिता को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी रेखा 20  की मंगलवार की रात में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

उसके पिता श्रीराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा की शादी एक साल पहले आज्ञाराम पुत्र गोपाल निवासी ग्राम रमकोटवा बनगांव के साथ की थी। लेकिन मेरे दामाद व उसके घर वाले मिलकर दहेज में बाइक न मिलने को लेकर मेरे बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। एक सप्ताह पहले उसके दामाद ने इसी बात को लेकर रेखा की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर ससुराल वालों ने रेखा को जिंदा जला दिया। इस मामले में एसओ शशिकान्त यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें