बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जावेद मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह चोरी के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल बन्द था। वह 27 जून को जेल की तीन दीवार को फांद कर भाग निकला था। इसके बाद दिल्ली के नेक सराय थाने में उसके खिलाफ जेल से भागने का केस दर्ज हुआ। तिहाड़ जैसे जेल से बंदी के भागने के बाद उसकी धरपकड़ के लिए जारी किये गए अलर्ट के बाद कई प्रदेश की पुलिस में खलबली मच गई। वहीं टास्क पर लगी दिल्ली पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो उसका लोकेशन गोंडा मिला। पता चला कि जावेद के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। जो अब गोंडा के थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पैदामीपुरवा लोहसिसा में रह रही थी। जावेद अपनी मां के पास यहां आकर ठहरा था। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने प्लान के मुताविक गोंडा पहुंच कर इटियाथोक थाने की पुलिस से सम्पर्क कर रात में जावेद को उठा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष इटियाथोक पीके झा ने बताया कि जावेद को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।