फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुहाना हुआ मौसम, आज बूंदाबांदी के आसार

Sun, 27 Apr 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सप्ताह भर भीषण गर्मी से जूझने के बाद रविवार को लोगों को राहत मिली। सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवायजरी के अनुसार सोमवार को तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विगत एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। बीते शुक्रवार को तापमान ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया था, पारा 45 डिग्री पहुंच गया था। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन ठंडी हवा चलने के साथ ही मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में आए बदलाव से बाजारों में चहल-पहल रही। लोग रविवार के अवकाश पर घरों से निकलकर खरीदारी करते दिखाई पड़े।
जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को भी तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पूरे दिन खेतों में जुटे रहे किसान
जिले में करीब 80 फीसदी किसानों ने गेहूं की मड़ाई पूरी कर ली है। बचे हुए किसान बादल देखकर रविवार को पूरे दिन खेतों में जुटे रहे। वह गेहूं की फसल काटकर बांधते नजर आए। परसपुर के सहजौरा के किसान राजितराम ने बताया कि आज धूप कम है, इसलिए पूरे दिन खेत में जुटे रहे। शाम को फसल की मड़ाई हो जाएगी। यदि एक-दो दिन बारिश न हो तो किसानों की फसल घर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें