गोंडा के बालपुर में क्षेत्र में बटपुरवा के पास ग्रामीणों ने बनाया लकड़ी का पुल।
- फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के बट पुरवा के पास ग्रामीणों ने सरयू नहर पर लकड़ी का पुल बनाकर अपने आने जाने के लिए रास्ता सुगम किया है। इस पुल से सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन अपने रोज मर्रा के काम करने के लिए आते जाते हैं।
इन दिनों सरयू नहर में पानी अधिक होने से लोगों को अपने खेत में जाने के लिए काफी दूर से चक्कर लगाना पड़ता था। पशुओं के लिए चारा लाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके लकड़ी का पुल बनाया है। जिससे अब आने जाने में सहूलियत हो रही है।