फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आन-बान-शान से लहराएगा तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहा पर दुकान से तिरंगा झंडा व अन्य सामग्री खरीदते बच्चे। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जिले में आन-बान और शान से तिरंगा लहराएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी कराई जा चुकी है। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में उत्साह है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील परेड का मान प्रणाम ग्रहण करेंगे। इसके अलावा कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट, डीआईजी कैंप कार्यालय, एसपी कार्यालय, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय, महिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी आला अधिकारी तिरंगा झंडा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को शहर से लेकर कस्बों की दुकानों पर तिरंगे की खरीदारी होती रही। बच्चे विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की तैयारी करते रहे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी झंडा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी कार्यालयों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है।
पुलिस लाइन में परेड की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को पूरे दिन पुलिस के जवान मैदान को सजाने-संवारने में जुटे रहे। रंग-बिरंगे फूलों सहित अन्य सामग्री से पूरा मैदान सजाया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे रैतिक पुलिस परेड का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें