बालपुर जाट के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस। - संवाद
बालपुर। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर जाट में तिवारी पुरवा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोंडा से लखनऊ जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस रविवार सुबह छह बजे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक रवि प्रकाश निवासी महेशपुर, थाना खरगूपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में खराब हो गई थी। चालक उसे सड़क किनारे खड़ी करके चला गया था। सुबह छह बजे अंधेरे व तेज रफ्तार के कारण बस चालक को खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो सका और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। (संवाद)