स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो लीग प्रतियोगिता का मंगलवार को पदक वितरण के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के सीनियर, जूनियर व सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। सभी वर्गों के मुकाबलों में 489 अंक हासिल कर टाइगर टीम ओवरआल चैंपियन बनी।
कोच जियाउल हशमत ने बताया कि प्रतियोगिता के वर्ग में दो प्रमुख टीमें टाइगर व वरियर्स के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी गौतम, अवंतिका श्रीवास्तव, काव्या यादव व शिवानी गौतम ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 92 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी वर्ग में रिदा खान, प्रायश: यादव, अदिति सिंह व अंशिका तिवारी ने वरियर्स ताइक्वांडो टीम की तरफ से खेलते हुए 85 अंक अर्जित कर रजत पदक हासिल किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में रय्यान खान, कौशलेंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश, मौलिक अग्रवाल व विजय प्रकाश ने वरियर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 91 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में उपतिस, कुशाग्र, अफरोज व कृष्णा ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 89 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
कैडेट बालक वर्ग में सृष्टि यादव, सौम्या सिद्धार्थ व सोनम आनंद ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 92 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक झटक लिया। इसी वर्ग में शिवांगी मिश्रा, भाव्या मिश्रा व तएमिया ने वरियर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 90 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
कैडेट बालक वर्ग में श्वेत शुक्ला, नायाब खान, सौरभ सिंह, स्वप्निल व अभिजीत पांडेय ने वरियर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 89 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में समीर खान, हादी मुर्तजा, नितिन त्रिपाठी व शिवम यादव ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 87 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। सीनियर बालिका वर्ग में दीपाली पांडेय, दिव्या गिरि व सुचित्रा सिंह ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 92 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
शिवांगी गिरि, संदीपिका रावत व सौम्या ने वरियर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 85 अंकों के साथ रजत पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में अनंत राज, गोविंद स्वरुप, अमित राना व जयनेंद्र प्रताप सिंह ने टाइगर टीम की तरफ से खेलते हुए 158 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
वहीं इसी वर्ग में मोहम्मद तारीक, हिमांशू, रीतेश सिंह, मो. शादाब, रवि शर्मा व कृष्णापाल ने वरियर्स टीम की तरफ से खेलते हुए 156 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। सभी मुकाबलों में 489 अंक हासिल कर टाइगर टीम ओवरआल चैंपियन बनी। वहीं 481 अंकों के साथ वरियर्स टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नागेंद्र कुमार गिरि, सिद्धार्थ, सहयोगी निर्णायक की भूमिका बलवीर यादव व राष्ट्रीय रेफरी की भूमिका बसंत गुप्ता ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि पायनियर स्कूल के प्रबंधक एमपी तिवारी, मुर्तजा हुसैन, ईवा यादव तथा गीतांजलि सिंह ने खिलाड़ियों को पदक वितरित कर सम्मानित किया।