फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 12 कैंडीडेट ने दाखिल किए परचे

Mon, 06 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी अखाड़े में अब एक-एक कर राजनीतिक सूरमा उतरने लगे हैं। विधान सभा चुनाव को लेकर सोमवार को सभी सीटों पर अचानक नामांकन में तेजी आ गई। सोमवार को 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन करने वालों की भीड़ से कचेहरी में सोमवार को खूब गहमागहमी रही। नामांकन स्थल के आसपास के इलाकों में लग्जरी वाहनों की भरमार रही। सोमवार को कटरा बाजार विधान सभा सीट से सपा उम्मीदवार बैज नाथ दूबे ने पर्चा भरा।

उन्होंने कटरा विधान सभा क्षेत्र के आरओ/उप जिलाधिकारी उमेश चन्द उपाध्याय के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जबकि मनकापुर सुरक्षित सीट से सपा के पूर्व विधायक रहे राम बिशुन आजाद ने  आरओ/अपर उप जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसी तरह से करनैलगंज विधान सभा सीट से बसपा उम्मीदवार संतोष तिवारी, भारतीय सुभाष सेना से भानु प्रताप व निर्दलीय उम्मीदवार चेतराम ने आरओ/एसडीएम करनैलगंज हरिशंकर लाल शुक्ल के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वहीं गोंडा सदर विधान सभा सीट से सीपीआई के उम्मीदवार ईश्वर शरण शुक्ल ने आरओ/एसडीएम सदर आईएएस अर्चना वर्मा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा प्रस्तुत किया।

गौरा विधान सभा सीट  के लिए सपा के टिकट पर पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर विक्रम सिंह ने आरओ/एसडीएम मनकापुर नन्हें लाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

जबकि मेहनौन विधान सभा सीट से बसपा उम्मीदवार अरशद अली खां, बीजेपी उम्मीदवार विनय कुमार द्विवेदी, निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान प्रसाद व भारतीय सुभाष सेना से माधुरी तिवारी ने नामांकन आरओ/बंदोबस्त अधिकारी आरबी सिंह के समक्ष अपने किये।

 तरबगंज विधान सभा सीट से भाजपा  उम्मीदवार प्रेम नारायन पाण्डेय ने तरबगंज के आरओ/एसडीएम तरबगंज राम सजीवन मौर्य के समक्ष अपना पर्चा जमा किया। सभी अलग-अलग विधान सभा क्षेत्र के लिए करीब एक दर्जन उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन में और तेजी आने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक नामांकन होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें