फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी तीनों शिक्षक सस्पेंड

Mon, 12 Oct 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की प्रताड़ना व छेड़खानी से तंग छात्रा की मौत के आरोपी तीन अध्यापकों को सोमवार को प्रधानाचार्य ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, विद्यालय प्रशासन व कर्मचारियों ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शहर स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली 13 वर्षीया लड़की शहर के एक स्कूल में 9वीं की छात्रा थी।

उसने शिक्षकों की प्रताड़ना व छेड़खानी से तंग आकर अपने घर में नौ अक्तूबर को आत्मदाह कर लिया था। पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा की मौत के आरोपी शिक्षक दीपक फरनैंडो, आफताब अहमद व रश्मि कपूर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें