फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरे में रहे मंदिर व शिवालय, घरों में हुआ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। कोरोना को लेकर प्रशासन की सतर्कता के चलते सैकड़ों श्रद्धालु सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजन अर्चन नहीं कर सके। मंदिर के चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

खरगूपुर कस्बे से पश्चिम तीन किलोमीटर दूरी पर महाभारत काल का पृथ्वीनाथ मंदिर है। यहां भीम द्वारा स्थापित विशाल शिवलिंग है। श्रावण माह के आज पहले सोमवार को प्रशासन द्वारा पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक दर्शन के साथ ही पूजन अर्चन पर रोक के चलते मंडल के कई जिलों व आसपास के हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस की कड़ी सतर्कता के चलते निराश होकर वापस जाना पड़ा। श्रावण माह का विशेष महत्व होने के चलते पृथ्वीनाथ मंदिर स्थित भव्य शिव लाट पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए पहले से लोगों में उत्सुकता थी। भोर पहर पांच बजे से ही दो तथा चार पहिया वाहनों सहित साइकिल से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का मंदिर तरफ पहुंचना शुरू हो गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा मंदिर में सार्वजनिक रूप से लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा लगा दिया गया था।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर उपनिरीक्षक एके वर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, रामनिवास प्रसाद सहित 50 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें। यहां पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने से पहले ही रोक कर अपने अपने घरों पर ही सावन महीने में जल चढ़ाने से लेकर पूजन-अर्चन करने की बात कह कर वापस कर दिया गया। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन पर रोक लगने की जानकारी लोगों को न होने हजारों लोगों को यहां से बिना जल चढ़ाए ही वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

निराश लौटे शिवभक्त, घरों में की पूजा-अर्चना
मनकापुर (गोंडा)। श्रवण मास का पहला सोमवार शिव भक्तों को कोविड 19 काल के चलते निराश होकर बैरंग बिना पूजा-पाठ किये वापस लौटना पड़ा। कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती के साथ सार्वजनिक पूजा-पाठ पर रोक लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार के पास प्राचीन प्रसिद्ध करोहनाथ शिव जी का मंदिर है। जहां श्रवण मास के पहला सोमवार को शिव भक्तों ने तड़के ही बेलपत्र, भांग-धतूरा लेकर मंदिर पहुंचने लगे लेकिन कोरोना महामारी के चलते मंदिर का कपाट बंद मिला और पुलिस का कड़ा पहरा रहा इससे कोई भी शिव भक्त मंदिर में प्रवेश नही कर सका। शिव भक्त विना जलाभिषेक व पूजन अर्चन किए ही वापस घर चले गए। इसके अलावा झिलाही बाजार के कटेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कस्बा के मनोकामना शिव मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर, बंदरहा के मोटे नाथ शिव मंदिर के भी कपाट नहीं खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें