फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक दिन पहले अगवा हुई थी खुद को शौचालय में कैद करने वाली किशोरी

Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। मेडिकल कॉलेज के पोस्ट सर्जिकल वार्ड के पास बने शौचालय में खुद को कैद करने वाली 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भोजन बांटने वाले सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी अजय वर्मा निवासी सुहेलवा, मोतीगंज को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे अजय वर्मा ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को अगवा किया था। खोजबीन करने पर शुक्रवार को बेटी मेडिकल कॉलेज में मिली। आरोप लगाया कि अजय वर्मा ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी अजय वर्मा को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शादीशुदा है। वह मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भोजन बांटने का काम करता है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें