फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी आपरेटर एजीएम के सवाल का जवाब नहीं दे सका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सहायक महाप्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक और क्षेत्र प्रबंधक मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर साफ-सफाई को देखकर संतोष जताया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से ट्रेनों के संचालन तथा यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन के सामने बंद पड़ी तीन नंबर की रेलवे लाइन को तत्काल चालू करने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया। तकनीकी आपरेटर से पूछताछ में वह कोई जानकारी नहीं दे सका।
उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान रेलवे गेट नंबर 22 के पास गड्ढा मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गुमटी से लेकर स्टेशन परिसर तक हाई मास्ट लाइट लगवाने का निर्देश दिया। कहा कि रेलवे लाइन के किनारे दोनों तरफ फलदार तथा छायादार पौध लगवाया जाय।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल लोलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगौती सिंह और लाला मोदनवाल की अगुवाई में सहायक रेल महाप्रबंधक से मिलकर बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन की मांग की। स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराए जाने तथा जर्जर मुसाफिरखाना जो यात्रियों के लिए खतरा बना है उसे ठीक कराए जाने की मांग की। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें