फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गाय का डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। पशु चिकित्साधिकारी मुजेहना की टीम ने जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने एक गर्भवती गाय का सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव करा दिया। जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। गाय पूर्ण से स्वस्थ है।
विज्ञापन

रुद्रगढ़ नौसी की गौशाला में एक गर्भवती गाय बुधवार को सांड़ों के हमले में घायल हो गई थी जिससे उसका बच्चा पेट में ही मर गया। गोसाला के कर्मचारियों ने घटना की सूचना डॉक्टर को दी। डॉक्टर मनोज पशु चिकित्साधिकारी मुजेहना तथा डॉक्टर राजकमल पशु चिकित्साधिकारी बाबागंज ने तुरंत गोशाला पहुंचकर कर गाय का परीक्षण किया और गाय के प्राण संकट में देखकर ऑपरेशन द्वारा गाय का प्रसव करा दिया। गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ है। चिकित्सकों की सफलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें