फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने भरी हुंकार, लेके रहेंगे अपना अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। ब्लॉक बेलसर के राजनारायण रामगणेश इंटर कॉलेज में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किशोर कुमार तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि अजय सिंह ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। प्रदेश महासचिव उमेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल पांच माह से बंद चल रहे हैं। जिसके कारण कालेज के प्रबंधक वेतन नहीं दे पा रहे हैं। जिससे प्रदेश के 3.5 लाख वित्तविहीन शिक्षकों के सामने भुखमरी का संकट आ गया है। जिसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में वर्ष 2020 का कापियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान कराने का मुद्दा उठाया गया। आने वाले शिक्षक विधान परिषद चुनाव में फैजाबाद गोरखपुर से अजय को जिताने का संकल्प लिया गया। कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। 10 जुलाई के बाद अगर सरकार शिक्षकों के लिए मानदेय का घोषणा नही करती है तो बड़ा आंदोलन चलाया जायेगा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्र, सत्य व्रत सिंह, सुनील शुक्ल, मुजीब अहमद, भोलानाथ मिश्र, रमेश मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
बीईओ ने किया निरीक्षण
मंगुरा बाजार। खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर आनंद प्रकाश सिंह ने कायाकल्प योजना से हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने सोमवार भिखारी पुर, रतनपुर, लोखड़ियापुर, चमारण पुरवा, नकदही सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां पर कायाकल्प योजना से हो रहे कार्यों की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें