फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिल जमा कराने के लिए अधीक्षण व अधिशासी अभियंता भी लगाएंगे कैंप

Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण में अधीक्षण व अधिशासी अभियंता भी कैंप लगाकर बिजली बिल जमा कराएंगे। इसके लिए देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने गोंडा, बहराइच और बलरामपुर जिले के अधीक्षण अभियंता व सभी अधिशासी अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि दूसरे चरण में योजना की प्रगति ठीक नहीं है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगाया गया है। ये सभी अधिकारी ऐसे गांव का चयन करके कैंप लगाएंगे, जहां अभी तक कम उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है या फिर अधिक बकायेदार हैं। इस दौरान संबंधित स्थान पर ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही पंजीकरण करके उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता ने शनिवार को पूरे शिवाबख्तावर में कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं से जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब प्रगति वाले अवर अभियंताओं को चिह्नित किया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें