फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से टकराया टेंपाे, चालक की मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। धौरहरा घाट के मजरा बाबापुरवा निवासी सुखराम (35) टेंपो चालक थे। शुक्रवार रात आठ बजे वह घर लौट रहे थे। गांव से सौ मीटर की दूरी पर अचानक छुट्टा मवेशी सामने आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तरबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सुखराम के परिवार में पत्नी और बेटे अमन, अमित व बेटी तमन्ना है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
कटरा बाजार। सड़क हादसे में घायल कलवारी निवासी विशाल (30) की शुक्रवार देर शाम केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विशाल गांव के ही साथी मोहित के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी करनैलगंज-कटरा मार्ग पर परसौनी पुरवा के पास डंपर की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था, जहां से विशाल को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा तो मां कृष्णावती देखते ही अचेत हो गईं। पिता सेठलाल ने गांव के समीप बाग में अंतिम संस्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें