फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गुमसुम थीं साथ में रहने वाली छात्राएं, सभी खामोश

Tue, 02 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महविश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार की शाम बीएएमएस द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा महविश खान की संदिग्ध मौत के बाद परिसर में खामोशी थी। साथ में पढ़ने वाली छात्राएं गुमसुम नजर आईं। उनकी आंखों से आंसू थे, लेकिन जुबां खामोश।
विज्ञापन

पिता मो. जहीन खां ने बताया कि महविश खानम ने 12 नवंबर 2024 को दाखिला लिया था। यहां एक साल से रह रही थी। प्रतिदिन हम सभी से बात करती थी। रविवार रात भी बात हुई थी। उसने कुछ नहीं बताया। कुछ सामान लाने के लिए कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को मारा गया है। उनके साथ आए अन्य परिजन भी इसको लेकर गमगीन नजर आए।

पुलिस ने आवाजाही पर लगाई रोक
फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिसर को खाली कराते हुए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। छात्रा के फोन की जांच में क्या निकला, कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं से बातचीत में क्या इनपुट मिला, इन तमाम सवालों पर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन


मैं कॉलेज में था। शाम करीब 5.11 बजे स्टॉफ ने सूचना दी कि महविश दीवार से सटी हुई है। अंदर से दरवाजा बंद है। पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। पिता के आरोपों की जानकारी नहीं है। मुझे भी पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

धीरज दूबे, प्रशासक, एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें