फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटककर छात्र ने दी जान

Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। पंतनगर में रहने वाले बीएससी के छात्र अभिषेक शुक्ल (22) ने बुधवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक देर रात लखनऊ से घर लौटे थे। हालांकि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गोड़वा नंदूपुरवा निवासी सुशील कुमार का परिवार पंतनगर में रहता है। सुशील जिला पंचायत में किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक बेलसर के निजी कॉलेज में बीएससी कृषि का छात्र था। उन्होंने बताया कि बुधवार को अभिषेक किसी काम से लखनऊ गया था। रात 11 बजे लौटने के बाद भाई के साथ कमरे में सो गया। सुबह अभिषेक की मां कमरे में पहुंचीं तो उसका शव फंदे से लटका देख दंग रह गईं। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें