फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम नहीं, जलभराव से खेल गतिविधियों में रुकावट

Sun, 19 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बारिश का मौसम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए परेशानी लेकर आता है। स्टेडियम में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही मैदान में पानी भर जाता है। पानी सूखने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अभ्यास में बाधा आती है।
विज्ञापन


उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन मैदान के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया है। इसका सीधा असर यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों पर पड़ रहा है।

स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स सहित कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। सुबह के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में मैदान में जलभराव के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


एथलीट आदर्श सिंह, सतीश मौर्य, मनीषा सिंह, अविनाश पांडेय और नवीन सिंह ने बताया कि मैदान में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित होती हैं।

क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से मैदान में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें