फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दूसरी एफआईआर के बाद ऑनलाइन निवेश की ठगी के जांच का दायरा बढ़ा

Sun, 19 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। दोनों मुकदमों में सामने आए आरोपियों के बीच संबंध, बैंक खातों में हुए लेन-देन, मोबाइल नंबरों, टेलीग्राम ग्रुप और डिजिटल भुगतान से जुड़ी कड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ठगी का नेटवर्क केवल गोंडा और आसपास के जिलों तक सीमित था या इसके तार अन्य जिलों तक भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


दूसरे मामले में करनैलगंज क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उसे शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह चौहान, दीपक कुमार, शिल्पी सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित के अनुसार, रजनीश नामक व्यक्ति ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा था। इस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग, आईपीओ और प्रीमियम निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था। आरोप है कि ग्रुप में भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और सफलता की कहानियां साझा कर निवेशकों का भरोसा जीता जाता था। इसके बाद पीड़ित को निवेश के लिए प्रेरित किया गया और उसने अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में जमा कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसी नेटवर्क के खिलाफ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। दूसरी शिकायत सामने आने के बाद पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के बीच संबंध और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों मुकदमों की विवेचना अलग-अलग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें