फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में खेल का जलवा दिखा रहा किसान का बेटा

Mon, 29 Jun 2015 11:17 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती है। यह बात जिले के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने सच कर दिखाई है। चंद्रभूषण की इस कामयाबी से परिवारीजनों के साथ-साथ जिले के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। इस समय चंद्रभूषण थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित एशियाड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-19 में भारतीय टीम से प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी खेती-किसानी करने वाले चंद्रभूषण के पिता रामप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चंद्र भूषण सैय्यद मोदी की तरह बैडमिंटन में नाम कमाना चाहता है। अपने बड़े पिता केपी त्रिपाठी के पास गोरखपुर में रहकर चंद्रभूषण ने राकेेश सिंह उर्फ दादा से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ली है।

वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 में चंद्रभूषण को बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त हो चुके हैं। 26 फरवरी 2014 को चंद्रभूषण भारत की तरफ से जर्मनी के बलिन डच ओपेन प्रतियोगिता खेल चुका है। वर्तमान समय में चंद्रभूषण बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी का सदस्य है।
विज्ञापन


26 जून से पांच जुलाई तक चंद्रभूषण बैंकाक में बैडमिंटन चैंपियनशिप खेलेगा। चंद्रभूषण की सफलता पर विनय प्रकाश त्रिपाठी, सलिल सिंह टीटू, राकेेश यादव व मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें