फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2015 12:08 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाणपत्र मांगने पर तहसीलदार द्वारा सिख को पाकिस्तानी कहने से नाराज सिख समाज के लोगों ने मंगलवार तहसील दिवस में डीएम के समक्ष प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील में प्रदर्शन करते हुए लाल चौराहा जरवा रोड निवासी बलवंत सिंह ने कहा कि वह राय सिख जाति का है। इस जाति को पिछड़ी जाति सूची के क्रमांक 56 पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निर्गत कराने के आवेदन पर उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है।

बलवंत का आरोप है कि वह प्रमाणपत्र बनवाने गए तो तहसीलदार तुलसीपुर विजय कुमार ने उन्हें पाकिस्तानी कहकर अपमानित किया। बलवंत का ये भी कहना है कि उनका जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। बलवंत सिंह को पाकिस्तानी कहने से नाराज गुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, सनी, दलजीत सिंह, दलवीर सिंह, हरमिंदर सिंह आदि ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताते हुए तहसीलदार तुलसीपुर के खिलाफ कार्रवाई तथा बलवंत सिंह को जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई न हुई तो वह लोग भूख हड़ताल आदि करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें