फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 10 सहायिकाओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने शुक्रवार को लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने लापरवाह 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 10 सहायिकाओं की सेवा समाप्ति कर दी है, वहीं 02 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 03 सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही सीएएस एप्लीकेशन पर कार्य न करने वाली 156 कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति की नोटिस थमाई गई है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं द्वारा लगातार अनुपस्थित रहने, आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन न करने, विभागीय निर्देशों का अनुपालन न करने, सीएएस एप्लीकेशन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कार्य न करने की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कठोर रुख अपनाते हुए सीडीओ के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी गोंडा को समस्त ऐसे प्रकरणों की गहन समीक्षा कर पोषण मिशन के लक्ष्यों को बाधित करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा समाप्ति के निर्देश दिये थे।
जिसके क्रम में डीपीओ मनोज कुमार की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने परियोजना मुजेहना से 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 04 सहायिका, रूपईडीह से 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेलसर से 03 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हलधरमऊ से 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 02 सहायिका, कटराबाजार से 02 सहायिका, बभनजोत से 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 01 सहायिका, छपिया से 01 सहायिका तथा पंडरीकृपाल से 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुल 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कुल 10 सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गयी है। इसके अलावा 02 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 03 सहायिकाओं के विरुद्ध सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त एप्लीकेशन पर कार्य न करने वाली 156 कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है, जिनमें लगातार अक्रियाशील रहने वाली व कोई सुधार परिलक्षित न होने पर सेवा समाप्ति संबंधी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया है कि ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकायें जो मुख्य सेविका व बाल विकास परियोजना अधिकारी की मिलीभगत से अभी भी अक्सर अनुपस्थित रहती हैं, उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है, जिसकी पुष्टि के पश्चात संबंधित की सेवा समाप्ति व रिकवरी के साथ मिलीभगत में शामिल मुख्य सेविका एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के विरुद्ध भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें