फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एलबीएस महाविद्यालय में जिलाधिकारी व नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।     
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया है। शनिवार को अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी डिग्री कॉलेजों में युवाओं को मतदाता बनने संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय व सीआरओ एके शुक्ला ने मीनाशाह इंस्टीट्यूट में आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और अब तक मतदाता नही बन पाए हैं, वह हर हाल में विशेष पुनरीक्षण दिवस के अवसर पर बूथों पर जाएं और मतदाता बनें। इस मौके पर मुख्य नियंता एलबीएस कॉलेज डॉ. ओंकार पाठक, एलबीएस के सचिव कश्मीर सिंह सलूजा, डॉ. आरबी सिंह बघेल, डॉ. बीपी सिंह मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी डीएम के निर्देश पर शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

धानेपुर में चंद्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य श्रीनिवास द्विवेदी व राजेश शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।  इटियाथोक में आरटीएम महाविद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

प्राचार्य डॉ. भागीरथ मिश्र ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की। रुपईडीह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितौनी में उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें