संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने सेवा समाप्ति की सूचना पर बुधवार को जमकर हंगामा काटा। कर्मियों का कहना था कि नई सेवा प्रदाता कंपनी व सीएमएस की मनमानी के चलते उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है।कर्मियों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी संजीव श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, नंदलाल यादव, राजेंद्र यादव समेत 29 लोगों ने कामकाज ठप करके विरोध जताया।
इन लोगों ने कहा कि करीब तीन वर्ष सेवा प्रदाता कंपनी ने उन्हें नियुक्ति दी थी। इन कर्मियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब दूसरी सेवा प्रदाता कंपनी को काम सौंप दिया है।
नई संस्था पदनाम बदलकर कर्मियों की रोजी-रोटी छीन रही है। इन कर्मियों ने डीएम को पत्र देकर नौकरी से निकालने पर रोक लगाने तथा सभी कर्मियों का नवीनीकरण कराने की मांग की है।