फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने निकाला जुलूस

Sat, 16 Apr 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
ज्ञापन देते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने ध्वस्त कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते  हुए जुलूस निकाल व प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंदेश्वरीप्रसाद दूबे की अगुवाई में वकील यहां शनिवार को लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार को नाकारा बताया। वकीलोें का कहना था कि पिछले कई दिनों में अधिवक्ताओं की ताबड़तोड़ हत्याएं हुई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त मंत्री दिवाकर तिवारी ने बताया कि जुलूस कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां गनेश कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ त्रिपाठी, जमील अहमद, रविप्रकाश पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, विजय प्रकाश त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने वकीलों की हत्या व उन पर हो रहे हमले को निंदनीय बताया।
विज्ञापन


अंत में मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा। इस मौके पर अनिल सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, रविचंद्र त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, राम बुझारत दूबे, जगन्नाथ शुक्ल, संगमलाल दूबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें