फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो प्रमुख सड़कों की दूर होगी बदहाली

Thu, 29 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दो प्रमुख सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए पहल की है। उन्होंने अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-330 के नवीनीकरण और बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग के गोंडा वाले हिस्से को चौड़ा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर मार्ग की मरम्मत का बड़ा काम वर्ष 2020-21 में हुआ था। इसके बाद कई बार पैचवर्क कराया गया लेकिन सड़क की सतह अब भी ऊबड़-खाबड़ है। इससे वाहन चालकों और रोजाना सफर करने वालों को परेशानी होती है। सड़क ठीक कराने के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंडलायुक्त ने इस पर आगे कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर गोंडा जिले में 19.2 किलोमीटर हिस्से को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। बहराइच में इस मार्ग का संबंधित हिस्सा पहले ही चौड़ा किया जा चुका है। यह सड़क गोंडा सदर और कटरा बाजार क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। इस पर भारी वाहनों के साथ रोजाना बड़ी संख्या में अन्य वाहन भी गुजरते हैं। सड़क के आसपास स्कूल-कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, तहसील और कोतवाली सहित कई जरूरी संस्थान हैं।
विज्ञापन

राज्य मार्ग-30 के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को 17 सितंबर 2026 को व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल चुकी है। अब काम शुरू करने के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की जरूरत है। मंडलायुक्त ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें