फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय दिलाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को महिला संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि नाबालिग दोषी समेत छह लोगों ने पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ गैंगरेप किया था।

आरोपियों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठी उसकी मां को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि गैंगरेप के दोषी नाबालिग को सजा नहीं मिली तो इसके लिए उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. उमा सिंह ने कहा कि ये महिला समाज के लिए धब्बा है। इसके लिए महिला समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है।

जब सभी महिलाएं जागरूक होंगी, तभी समाज में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रह जाएगा।

इस मौके पर पूनम श्रीवास्तव, राधा मिश्रा, छाया मिश्रा, शारदा, अखिलेश लता गोस्वामी, मधु श्रीवास्तव, सलमा, माया सिंह, राजीव रस्तोगी, विजय बरवार, विजय कारगिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें