फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कमिश्नर, एसपी, सीडीओ व बीएसए कार्यालय की राह होगी आसान

Mon, 15 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विकास भवन के सामने जर्जर सड़क। 
विज्ञापन
गोंडा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक के क्षेत्र में आने वाले जिला मुख्यालय स्थित कमिश्नर, एसपी, सीडीओ व बीएसए कार्यालय की राह जल्द ही आसान हो जाएगी। जिले में जल्द ही 3.06 करोड़ रुपये की लागत से 14 सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक के स्तर से कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




गोंडा-लखनऊ मार्ग से एसपी, दीवानी कचहरी, देवीपाटन मंडल कमिश्नर, सीडीओ, बीएसए व जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग पर न्यायिक अधिकारियों के आवास, कृषि विभाग, राज्यकर विभाग के कार्यालय के साथ ही कई प्रमुख संस्थान व पंतनगर में बड़ी आबादी निवास करती है। रोजाना बड़े पैमाने पर वाहन आवागमन करते हैं।
निर्माण खंड एक के एक्सईएन सुरेश राम ने बताया कि गोंडा-लखनऊ मार्ग से विकास भवन व बीएसए कार्यालय होते हुए उद्यान विभाग कार्यालय होते हुए बादशाह बाग तक जर्जर सड़क दुरुस्त की जाएगी। इसमें कुल 31.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गोंडा-रगड़गंज मार्ग से बनवरिया चौराहा होते हुए भटपुरवा परसोहनी संपर्क मार्ग की भी 30.77 लाख रुपये से विशेष मरम्मत की जाएगी। पोर्टरगंज के पथवलिया मार्ग का भी निर्माण होगा। इस मार्ग पर 19.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण खंड एक की 14 सड़कें दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमार्ग से बेहतर होगी ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी..

अधिकारियों ने बताया कि काम शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने की जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इससे जहां मुख्य मार्गों से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कें की हालत सुधरेगी। वहीं, गोंडा-फैजाबाद मार्ग से किमी आठ से ककरहवा नहर पटरी संपर्क मार्ग, इमलिया मिश्र में जमुनियाबाग पांडेय बाजार मार्ग से समदाकाजी प्रधानमंत्री संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। दौलतपुर अहिरनपुरवा नहर से नंदमाता मंदिर होते हुए बाबाकुट्टी तक संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी। इससे जहां शहर क्षेत्र की सड़कें सुधरेंगी। वहीं, ग्रामीणों क्षेत्रों में मुख्य मार्ग से भी कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें