फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रेमी के घर में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। किशोरी को गांव के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अगवा किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी जितेंद्र पासवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बाद में पिता की मौत हो गई तो बेटी ने मां के आंचल को ठुकरा दिया। साथ ही जेल से रिहा हुए प्रेमी के घर में रहने लगी। शनिवार देर रात प्रेमी के घर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 से जितेंद्र व किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया था। उसके पिता ने आरोपी जितेंद्र पासवान के खिलाफ कौड़िया थाने में बेटी को अगवा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को जेल भेज दिया। इसी बीच किशोरी के पिता की मौत हो गई। जबकि मां अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। एक साल पहले जितेंद्र जेल से रिहा हुआ। तीन माह पहले किशोरी मां को छोड़कर जितेंद्र के साथ उसके घर में रहने लगी। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि दोनों बालाजी जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जानकारी हो सकेगी। आरोपी जितेंद्र के मां-पिता की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। किशोरी व जितेंद्र ही घर में रहते थे।
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव
खरगूपुर (गोंडा)। खोड़ारे के बंगरहा सावरपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा (27) का शव शनिवार रात खरगूपुर के भंगहा बनकटी गांव में फंदे से शव लटका मिला। वह स्थानीय स्तर पर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि भंगहा बनकटी निवासी रामानंद वर्मा की सूचना पर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई है। पता चला कि खरगूपुर के बनकटी गांव में सुरेंद्र का आना-जाना रहता था। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें