गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में पत्रकारों से कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष को चुनाव आयोग अच्छा लगता है लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाने लगता है।
उन्होंने कहा कि देश में पहले भी प्रदर्शन हुए हैं और आगे भी होंगे लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि आंदोलन किस मुद्दे पर किया जा रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष जनता की समस्याओं के बजाय चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नियुक्ति या चुनाव प्रक्रिया में कानून के उल्लंघन का कोई सुबूत है तो विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, क्योंकि न्याय पाने का अंतिम रास्ता वही है। (संवाद)