भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए गए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। पुनरीक्षण में आए आवेदन पत्रों को अपलोड कर डाटाबेस बनाया जा रहा है। इन आवेदन पत्रों, नामावलियों के दावे व आपत्तियों का निस्तारण छह जनवरी को होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी को होगा।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावलियों का नए सिरे से पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले भर के मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। इसमें नये वोटरों को जोड़ने के अलावा जो अब जिंदा नहीं हैं, उनके नाम हटाने के साथ जिन वोटरों के नाम, उम्र, पते, फोटो में संशोधन करना था, उसके लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरवाये गए, जो दावे किये गए हैं उन पर लोगों से आपत्तियां छह जनवरी को ली जाएंगी।
उनका पांच जनवरी 2016 तक डाटाबेस बनाया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी को किया जाएगा। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कामेश्वर सहाय का कहना है कि जो आवेदन आए हैं, उन्हें अपलोड किया जा रहा है।
इनका डाटाबेस तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराने के लिये सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने को कहा है।
उधर, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से पुनरीक्षण में विभाग को 10,503 आवेदन पत्र मिले हैं।
यहां बने मतदाता पंजीकरण केंद्र
केंद्र फोन नंबर
तहसील गोंडा सदर - 05262-233763,230835
तहसील करनैलगंज - 05261-244022,444381
तहसील तरबगंज - 05260-255005,255097
तहसील मनकापुर - 05265-234044,234432
जिला निर्वाचन कार्या गोंडा - 05262-233710,231552