फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सोमवार को रेलवे स्टेडयिम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की प्रथम जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। जिले भर से आई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ देवीपाटन मंडल के  आयुक्त मुरलीधर दूबे ने ध्वज चढ़ाकर तथा कबूतर छोड़कर किया।

इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश गीत समेत कई प्रस्तुतियां दीं जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार सिंह, व मंजेश मौर्य ने किया। रैली का संचालन संजय सिंह, ओंकार यादव ने किया।

सोमवार को हुए कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका रामेंद्र मोहन मिश्र, सुशील कुमार, सुरेंद प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, देवेंद्र मिश्र, हिमांशु, विश्वजीत, पवन यादव, सहदेव सिंह, अजीत तिवारी, अफजाल अहमद ने निभाई। अभिलेख तैयार करने में भोला प्रसाद यादव, मनीष तिवारी, गजेंद्र प्रताप सिंह, बालमुकुंद पांडेय की भूमिका सराहनीयरही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें