फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पड़ोसी ने नजूल की जमीन पर कर लिया कब्जा

विज्ञापन
नगर कोतवाली में जनसुनवाई करतीं जिला​धिकारी प्रियंका निरंजन। -स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
गोंडा। मैडम। पड़ोसी ने नजूल की जमीन पर बनी गली पर कब्जा कर लिया। कई बार थाने पर शिकायत की, कब्जा खाली करने के लिए समझौता हुआ, लेकिन अभी भी कब्जा नहीं हटा है।
विज्ञापन


राजा मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी अभिषेक रस्तोगी ने नगर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को सुनवाई कर रहीं डीएम प्रियंका निरंजन से शिकायत की। डीएम ने लेखपाल, नगर पालिका और पुलिसकर्मियों की टीम को मौके पर जाकर कब्जा खाली कराकर रिपोर्ट देने को कहा। गंगापुर गांव के कृष्ण कुमार गिरि ने बताया कि उनके और उनकी मां राजकुमारी उर्फ कल्पदेई के नाम से तीन-तीन बिस्वा जमीन का आवासीय पट्टा हुआ, लेकिन विपक्षी मकान नहीं बनने दे रहे हैं। पांच बार समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, छावनी सरकार निवासी उत्कर्ष शुक्ल, दिलीप चौबे, विजय प्रकाश मिश्र व सुनील सोनी ने कहा कि चकमार्ग का रास्ता बंद करके उसपर कब्जा कर लिया, घर तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं है, दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। डीएम ने लेखपालों की टीम से पैमाइश कराकर पुलिस की मौजूदगी में चकमार्ग खाली कराने के निर्देश दिए। यहां नौ शिकायतें आईं, इनमें दो का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना धानेपुर में एसपी विनीत जायसवाल ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल आठ शिकायतें आईं, इनमें से एक महिला ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने उससे पैसे उधार लिए थे, वापस नहीं कर रहे हैं। एसपी ने साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।
रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
करनैलगंज। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल नौ शिकायती प्रार्थनापत्र आए। छह शिकायतें राजस्व विभाग तथा तीन शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। सीओ करनैलगंज, कोतवाल तेज प्रताप सिंह, निरीक्षक अपराध अरविंद कुमार, राजस्व निरीक्षक रामबहादुर पांडेय सहित तमाम लेखपाल राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
एक भी मामले का नहीं हो सका निस्तारण
वजीरगंज। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार डिक्सिर अहमद हसन व क्षेत्राधिकारी तरबगंज डाॅ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि कुल 13 आवेदन आए, जिसमें से 10 राजस्व के व तीन पुलिस के थे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। मामलों के लिए टीमें निर्धारित कर मौकों पर भेजी जाएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें