फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज आएंगे प्रभारी मंत्री, पात्रों को देंगे सौगात

Fri, 20 Mar 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से वेंकटाचार्य क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान शामिल होंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित करेंगे।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामोद्योग योजनाओं के अंतर्गत चयनित 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीनें दी जाएंगी। इसके अलावा ग्रामोद्योग टूल-किट्स वितरण योजना के तहत नौ लाभार्थियों को दोना मेकिंग मशीन भी दी जाएगी, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है। इसी उद्देश्य से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से दो-दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। इस प्रकार जिले के कुल 32 ग्राम प्रधानों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें