भीषण गर्मी व तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को भी आसमान से आग बरसती रही।
लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिली। मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जो लोग घर से बाहर निकले, उन्हें मुंह पर कपड़े लपेटना पड़ा। बच्चों को भी कपड़े से ढक कर रखना पड़ा।
भीषण तपिश ने उस वक्त राहगीरों को और परेशान कर दिया, जब दोपहर में क्रिकेटरों की आने के कारण मुख्य मार्ग गोंडा-बलरामपुर को बाधित कर दिया गया। इससे लोगों को या तो रिक्शे का सहारा लेना पड़ा या फिर पैदल ही जाना पड़ा।