फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पारा 44 डिग्री पर, बेहाल करते रहे लू के थपेड़े

Tue, 28 May 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में सरयू नदी में स्नान करते गर्मी से परेशान युवा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से हर कोई बेहाल है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में हवा के गर्म थपेड़ों से हर कोई परेशान है। सोमवार को सुबह 11 बजे से ही धूप तीखी हो गई। दोपहर एक बजे तक सूरज पूरी तरह से प्रचंड रूप में आ गया। गर्मी को देखते हुए लोग ऑफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश की। गर्मी का ताप इतना था कि दोपहर 12 बजे के बाद वही लोग सड़कों पर दिख रहे थे, जिन्हें बाहर जाना बहुत जरूरी था। दो बजे तक सड़कें सुनसान हो गईं। प्रचंड गर्मी के कारण घरों के पंखे भी जवाब दे रहे हैं। दोपहिया वाहन सवारों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लू से बचने के लिए लोग मुंह ढंककर दोपहिया वाहन चलाने को मजबूर हैं। उधर, करनैलगंज में गर्मी से राहत के लिए दोपहर में तमाम लोग सरयू नदी में नहाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें