गोंडा के दुखहरणनाथ मंदिर में सोमवार की शाम श्रृंगार के बाद बाबा दुखहरणनाथ का अर्द्धनारीश्वर रूप
- फोटो : GONDA
गोंडा। कजरी तीज पर देर शाम तक शिवालयों की तरफ श्रद्धालु उमड़ते रहे। जलाभिषेक के बाद रात करीब दस बजे भोले बाबा का महाश्रृंगार किया गया जिसमें अर्द्धनारीश्वर के रूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
रात करीब दस बजे तक जलाभिषेक करने के बाद देर शाम भोले बाबा का श्रंगार किया गया। चंदा मामा प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर शुभम कसौधन ने सपरिवार भोले बाबा की पिंडी पर गर्भगृह में घृत, वस्त्र, पुष्प, पंचामृत, दुग्ध अन्य श्रृंगार सामग्री से दिव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भव्य आरती की गई।
बाबा दु:खहरण नाथ मंदिर के प्रधान सेवक संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि अंधेरी रात के शिववास मुहूर्त में महादेव का श्रृंगार किया गया। पंकज महराज ने मंत्रोच्चारण कर वैदिक रीति से श्रृंगार कराया।