फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजे गए लक्ष्मी गणेश

Wed, 11 Nov 2015 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर घर-घर गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा हुई। लोगों ने मां के स्वागत में रंगोलियां सजाई। पूजन के बाद सभी ने सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। बच्चों ने पटाखे छुटाए। दीपावली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। लोगों ने दीप जलाकर घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया।
विज्ञापन


रोशनी के महापर्व दीपावली की सुबह से ही घरों में काफी चहल पहल रही। पकवान बनते रहे। मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा के लिए तैयारियां की जाती रहीं। सुबह से ही द्वार-द्वार पर मां लक्ष्मी की अगुवाई के लिए रंगोलियां सजाई गई थीं। शाम होते ही धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी व शुभ कार्यों में प्रथम स्मरणीय श्री गणेश की पूजा की गई।

मिट्टी के दीपों व मोमबत्ती जलाकर घर के सभी कोने व चौराहों, रास्तों, खेतों, खलिहानों व प्रतिष्ठानों को रौशन किया गया। बच्चों ने पटाखे छुड़ाए। रोशनी में जगमगाते शहर व गांव फुलझड़ियों व पटाखों की गूंज से सराबोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें