फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही होगी जयमाल की रस्म

Tue, 14 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के मैरिज हाल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े। -फाइल फोटो 
विज्ञापन
गोंंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े पर रोक के लिए अब बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही वर-वधू एक-दूसरे को जयमाल पहनाएंगे। पारदर्शिता के साथ नवंबर माह से सामूहिक विवाह के आयोजन कराने की तैयारी की गई है। पहले चरण में 727 जोड़ों की धूमधाम से शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के शादी पर खर्च बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। आवेदन के बाद जोड़ों के धर्म व रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई जाएगी। जयमाला से पहले बायोमीट्रिक हाजिरी और फेस आईडी के जरिए सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1400 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। पात्रों के चयन के लिए ब्लॉक वार सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वर-वधुओं को दिए जाने वाले वैवाहिक सामान की खरीद के लिए टेंडर कराया जा चुका है। आगामी दो नवंबर से विवाह का मुहूर्त शुरू हो रहा है। विधानसभावार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिनकी सालाना आय तीन लाख या उससे कम है और बेटी 18 वर्ष आयु सीमा पार कर चुकी है। वह बेटी की शादी के लिए आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

वर-वधू को दिए जाएंगे यह उपहार
अधिकारियों ने बताया कि 25 हजार रुपये में अच्छी गुणवत्ता की पांच साड़ी, चुनरी, पैंट व शर्ट का कपड़ा, गमछा, चांदी की पायल व बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, ट्रॉलीबैग, वैनिटी किट, दीवार खड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल चादर, तकिया, कंबल, गद्दा, सिंधौरा, चूड़ी व कंगन आदि सामान वर-वधू को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें