फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधानसभा में गूंजा सरयू नदी पर पुल का मुद्दा

Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग स्थित सरयू नदी पर नए फोरलेन पुल के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। विधायक अजय सिंह ने नियम-51 के तहत सरकार का ध्यान सरयू नदी के पुराने और जर्जर सेतु की तरफ आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि मौजूदा पुल अत्यधिक जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है और कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि देवीपाटन मंडल के गोंडा व बलरामपुर जिले समेत नेपाल को राजधानी से जोड़ने वाले मार्ग का ये प्रमुख सेतु है। इससे प्रतिदिन हजारों लोग सार्वजनिक व निजी वाहनों से आते-जाते हैं। आपातकालीन स्थिति में लखनऊ के लिए रेफर किए जाने वाले गंभीर मरीजों के लिए भी आवागमन का यह इकलौता व सुगम मार्ग है। गोंडा-जरवल रोड की सड़क फोरलेन होने के बावजूद पुल संकरा होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च करना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि लगातार बढ़ते यातायात के दबाव और बरसात के मौसम में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से पुल की संरचनात्मक स्थिति और कमजोर हो गई है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए विधायक ने जर्जर हो चुके सेतु के बगल में एक नए, मजबूत और आधुनिक फोरलेन पुल के निर्माण की मांग की। उन्होंने सरकार से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें