फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नकली, एक्सपायरी व बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार पर लगाएं रोक

Tue, 23 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने मेडिकल स्टोरों, दवा विक्रेताओं और थोक दवा व्यापारियों के निरीक्षण को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नकली, एक्सपायरी अथवा बिना लाइसेंस की दवाओं के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। औषधि लाइसेंस के नवीनीकरण, निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ एवं औषधियां उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानें, दुग्ध उत्पाद विक्रेता एवं खाद्य पदार्थों से जुड़े प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर नमूने लेकर उन्हें मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेजा जाए। मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय सहित संबंधित विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें