गोंडा। परसपुर के पूर्व एसओ संदीप सिंह व संभागीय परिवहन कार्यालय के आरआई संजय कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जांच शुरू हो गई है। विवेचक ने आरटीओ व परसपुर एसओ से अभिलेख मांगे हैं।
नवाबगंज के साकीपुर निवासी उमाशंकर शुक्ल ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बेटे विपिन को जेल भेजने के बाद उसकी बाइक कूटरचित तरीके से दूसरे के नाम कराने का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर परसपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह, आरटीओ लिपिक रमेश कुमार शुक्ला, संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरआई संजय कुमार के साथ ही परसपुर के चरौहा सितावीपुरवा मनोज कुमार पांडेय और लक्ष्मीशंकर पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। निरीक्षक अपराध एवं मुकदमे के विवेचक अरविंद यादव ने बताया कि आरटीओ प्रशासन व थानाध्यक्ष परसपुर से अभिलेख मांगे गए हैं।